जांजगीर: राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा-भाजयुमो ने कचहरी चौक में किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
जांजगीर के कचहरी चौक में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश जताया।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने देश के सर्वोच्च पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।