बनखेड़ी: आर्या वेयरहाउस में अमानक मूंग खरीदी जारी, कचरा मिली दाल और सड़ी मूंग बरामद
शासकीय मूल्य में हो रही मूंग खरीदी में घटिया स्तर की तुलाई का काम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां प्रशासन ने कार्यवाही की और पंचनामा बनाया उन खरीदी केंद्रों में भी धड़ल्ले से अमानक मूंग की तुलाई चल रही है। शुक्रवार को आर्या वेयरहाउस तिंसरी में 40 से अधिक वारदानों में कचरा मिली मूंग दाल रखी मिली। इस संबंध में समिति प्रबंधक हेमराज पटेल कोई स्पष्ट जबाव नही दे