कोल: BJP सांसद/प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक, विद्यानगर में सभा की संबोधित
Koil, Aligarh | Apr 1, 2024 अलीगढ़ के बीजेपी सांसद व प्रत्याशी सतीश गौतम आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं।सतीश गौतम के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ पहुंचकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विद्यानगर स्थित सांसद कार्यालय पर एक सभा को संबोधित किया और 400 पार का नारा लगाते हुए भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है।