नवाबगंज: बाराबंकी में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, एसडीएम के निर्देश पर लक्षबर बजहा में धारा 161 के तहत ध्वस्तीकरण
बाराबंकी में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम लक्षबर बजहा में अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 161 के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें कई गाटा संख्याओं पर बनी अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है।प्रकरण में विकासकर्ता मैसर्स कैप एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।