मिर्ज़ापुर: अयोध्या में भव्य राम मंदिर ने विश्व में राष्ट्र मंदिर की पहचान बनाई, डाक बंगले पर प्रेस वार्ता में बोले डिप्टी सीएम
विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा स्थित डाक बंगले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया के साथ वार्ता किया। कहा कि 6 दिसंबर का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर अब पूरे विश्व में राष्ट्र मंदिर के रूप में पहचान बनाई।