Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

💥 शैल्बी हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ करेंगे जांच, रेडक्रॉस सोसायटी की पहल पर जिला अस्पताल में होगा आयोजन। उमरिया - कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैल्बी हॉस्पिटल, जबलपुर एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी, उमरिया के संयुक्त तत्वावधान में 30 जून (मंगलवार) को जिला अस्पताल, उमरिया में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई,प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल के डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अंकित जैन ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में शैल्बी कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (SCRI) की वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मालती भगत तथा टाटा मेमोरियल से प्रशिक्षित वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. प्रशांत कुमार जैन मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श देंगे,इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस समिति के सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता और समय पर जांच ही सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को शरीर में गांठ, मुंह का लंबे समय तक न भरने वाला छाला, असामान्य रक्तस्राव, अचानक वजन कम होना, लगातार खांसी अथवा कैंसर से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई दें तो तत्काल जांच करानी चाहिए। विशेष रूप से गुटखा, पान, तंबाकू एवं बीड़ी का सेवन करने वाले लोगों से नियमित जांच कराने की अपील की गई,शिविर में आने वाले मरीजों से आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लाने का अनुरोध किया गया है, जिससे पंजीयन एवं जांच प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके,प्रेस कॉन्फ्रेंस में। जूनियर रेड क्रॉस समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक मानसिंह रेड क्रॉस सोसायटी उमरिया के सचिव राकेश शर्मा , रेड क्रॉस सोसाइटी सभापति अखिलेश त्रिपाठी, शैल्बी हॉस्पिटल के डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अंकित जैन तथा कॉर्पोरेट डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. संजय जैन उपस्थित रहे। #MPNews #BreakingNews #umaria #manpur #MadhyaPradesh

Bandhogarh, Umaria | Jun 27, 2026

MORE NEWS

💥 हॉकी एशिया कप में चमका उमरिया का सितारा, करन गौतम को मिलेगा 3 लाख का सम्मान

स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों को 3-3 लाख, कांस्य विजेता खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार

भोपाल/उमरिया। अंडर-18 पुरुष एवं महिला हॉकी एशिया कप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में मध्यप्रदेश का लगातार बढ़ता प्रतिनिधित्व प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जापान के काक�

💥 हॉकी एशिया कप में चमका उमरिया का सितारा, करन गौतम को मिलेगा 3 लाख का सम्मान स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों को 3-3 लाख, कांस्य विजेता खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार भोपाल/उमरिया। अंडर-18 पुरुष एवं महिला हॉकी एशिया कप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में मध्यप्रदेश का लगातार बढ़ता प्रतिनिधित्व प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जापान के काक�

Bandhogarh, Umaria | Jun 26, 2026

💥 शैल्बी हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ करेंगे जांच, रेडक्रॉस सोसायटी की पहल पर जिला अस्पताल में होगा आयोजन। उमरिया - कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैल्बी हॉस्पिटल, जबलपुर एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी, उमरिया के संयुक्त तत्वावधान में 30 जून (मंगलवार) को जिला अस्पताल, उमरिया में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई,प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल के डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अंकित जैन ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में शैल्बी कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (SCRI) की वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मालती भगत तथा टाटा मेमोरियल से प्रशिक्षित वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. प्रशांत कुमार जैन मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श देंगे,इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस समिति के सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता और समय पर जांच ही सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को शरीर में गांठ, मुंह का लंबे समय तक न भरने वाला छाला, असामान्य रक्तस्राव, अचानक वजन कम होना, लगातार खांसी अथवा कैंसर से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई दें तो तत्काल जांच करानी चाहिए। विशेष रूप से गुटखा, पान, तंबाकू एवं बीड़ी का सेवन करने वाले लोगों से नियमित जांच कराने की अपील की गई,शिविर में आने वाले मरीजों से आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लाने का अनुरोध किया गया है, जिससे पंजीयन एवं जांच प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके,प्रेस कॉन्फ्रेंस में। जूनियर रेड क्रॉस समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक मानसिंह रेड क्रॉस सोसायटी उमरिया के सचिव राकेश शर्मा , रेड क्रॉस सोसाइटी सभापति अखिलेश त्रिपाठी, शैल्बी हॉस्पिटल के डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अंकित जैन तथा कॉर्पोरेट डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. संजय जैन उपस्थित रहे। #MPNews #BreakingNews #umaria #manpur #MadhyaPradesh - Bandhogarh News