रामगंजमण्डी: अमझार भटवाड़ा रोड पर भिंडी से भरे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से गाय की हुई मौत, ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा
रामगंजमंडी के अमझार भटवाड़ा रोड़ पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक ट्रक ने गाय को टक्कर मार दी। जिसके चलते गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर लगने से अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को भी चोटें आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुँचाया।