टीकमगढ़: ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ी सीख रहे खेलों की बारीकियां
खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से टीकमगढ़ शहर के पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर एक से 30 मई तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 4 साल के छोटे बच्चों से लेकर बडे स्कूल के छात्र-छात्रायें भाग ले रही है। छात्राओं को ग्रीष्मकालीन में सॉफ्टबॉल खेलों का प्रशिक्षण दिया अभी तक 700 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया है