थावे: थावे मंदिर परिसर में पूजा को लेकर विवाद, मारपीट के दौरान युवक पर चाकू से हमला, पीएचसी से रेफर
थावे थाना क्षेत्र के थावे मंदिर परिसर में पूजा करने आए युवक को कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को थावे पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।