नवाबगंज: बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों पर की बड़ी कार्रवाई, एक अस्पताल किया सील, कई को भेजे नोटिस
बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम के निर्देश पर गठित टीम ने अग्नि सुरक्षा मानकों, आपातकालीन निकास और बेसमेंट में संचालित अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर आश्वी हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।