सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
महंगाई,बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दे को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अपने राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया. सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय में अपराह्न 12:30 बजे धरना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव सहित कई लोग मौजूद थे.