प्रतापगढ़: बाबागंज पहुँचे डीएम और एसपी ने किया मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
बाबागंज स्थित तुलसी सदन में रविवार दोपहर 2 बजे जिला प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 75% से अधिक अंक पाने वाले लगभग 200 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने छात्रों को अनुशासन, आत्मविश्वास और