विराटनगर: विराटनगर में ट्रैक्टर जब्ती पर इंद्राज गुर्जर का पुलिस से टकराव, माहौल गरमाया
Viratnagar, Alwar | May 11, 2026
विराटनगर। थाना क्षेत्र में आधी रात को ट्रैक्टर जब्ती के मामले को लेकर इंद्राज गुर्जर सड़क पर उतर आए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए मौके पर ही पुलिस से सीधा टकराव किया। इस दौरान माहौल गरमा गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इंद्राज गुर्जर ने ट्रैक्टर जब्ती को गलत बताया है।