भोरे: बनिया छापर गांव में छापेमारी, 10 पुड़िया स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में शनिवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान 10 पुड़िया स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। मिले जानकारी के मुताबिक si विभा रानी को गुप्त सूचना मिली थी कि सतेंद्र राम की पत्नी ज्योति देवी स्मैक का धंधा कर रहे है। जिसके आधार पर वहां छापेमारी की गई।