कुटुंबा: कुटुंबा पुलिस ने फरार चल रहे तीनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अभियुक्त हत्या के प्रयास और उत्पाद अधिनियम से जुड़े अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।