महोबा: खन्ना थाना पुलिस ने आबकारी मामले में 70 वर्षीय वांछित को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
Mahoba, Mahoba | Jul 30, 2026 महोबा जनपद के खन्ना थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त 70 वर्षीय रामभरोसी पुत्र स्व. स्वामीदीन निवासी बरभौली को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक श्यामजी यादव और का० सुमित सिंह ने आबकारी अधिनियम में न्यायालय के गैर-जमानती वारंट के आधार पर उसे ग्राम बारभौली से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया।