खलीलाबाद: संत कबीर नगर जनपद के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मगहर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ
संत कबीर नगर जनपद के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार की सायं 6:00 बजे कबीर ऑडिटोरियम में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने स्व०शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अलग-अलग जनपद के विधायक व हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूद।