कटंगी: श्री माता एचपी ग्रामीण गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, स्टॉक में भारी अनियमितता मिलने पर प्रकरण दर्ज
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने कटंगी विकासखंड की एक गैस एजेंसी पर छापेमारी कर स्टॉक में भारी गड़बड़ी पकड़ी है। जांच में सिलेंडरों की भारी कमी और अधिकता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 20 जुलाई को जिला आपूर्ति अधिकारी एस.के. भलावी द्वारा गठित जांच दल ने ग्राम