द्वारका: गीतांजलि पार्क से सागरपुर थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार ,एक लैपटॉप बरामद
सागरपुर थाना पुलिस ने गीतांजलि पार्क से घरों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान मुकेश कुमार निवासी गीतांजलि पार्क और अमित शर्मा निवासी इंद्रा पार्क के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया हुआ एक लैपटॉप बरामद किया है। इनकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।