शिवपुरी नगर: अछरौनी के पास लूट के चक्कर में गई थी महिला की जान! चश्मदीद ने कहा—"कसम खाने को तैयार हूँ, यही है मुख्य आरोपी"
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछरौनी के पास बीती 1 मई को बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई सनसनीखेज लूट और उसके कारण हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित रामनिवास लोधी ने गुरुवार की दोपहर ढाई बजे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है