गंगरार: गंगरार क्षेत्र में स्थित एक ग्लास फैक्ट्री में चिमनी का हिस्सा गिरा, जनहानि टल गई
चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र के सोनियाणा रीको एरिया स्थित असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड फैक्ट्री में रविवार को हादसा हो गया। करीब 150 फीट ऊंची चिमनी का ऊपरी हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे तेज आवाज गूंजी और धूल का गुबार फैल गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहींथा।