चक्रधरपुर: सलाई व डेरवां में गुवा गोलीकांड के शहीदों को सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि
मनोहरपुर: गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष की भांति मंगलवार को सारंडा के सलाई व गोइलकेरा के डेरवां चौक स्थित शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विधायक के जगत माझी ने शहीद वेदी पर विधिवत नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।