मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में BCA के तीन सेमेस्टरों की परीक्षा तिथि जारी, 9 से 16 अप्रैल तक होगी परीक्षा
बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) के परीक्षा विभाग ने बीसीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, दिसंबर 2025 की परीक्षा के लिए केंद्र सूची और कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 9 से 16 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें लगभग 550 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।