अंबिकापुर: अंबिकापुर के भगवानपुर इलाके में मोबाइल टूटने से गुस्साए युवक ने दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
आपको बता दे कि आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को दोपहर 12:00 बजेअंबिकापुर के भगवानपुर इलाके में मोबाइल टूटने से गुस्साए युवक ने दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर शव को घर में पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया। अब एक सप्ताह बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने बताया कि, उसे दोस्त का भूत दिखता था।