सहसवान: सहसवान में बदायूँ मेरठ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गड्ढे में पहिया गिरने से ट्रक पलटा
बदायूं सहसवान बदायूं–मेरठ हाईवे पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 1:00 बजे मंडी की ओर जा रहा ट्रक (UP 78 CN 8039) चौकी नंबर-4 स्थित मलिक धर्म कांटा के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतर जाने से अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे में पहिया गिरते ही ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया और वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।