मनेर: शेरपुर स्थित दिघवारा-शेरपुर पुल निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जायजा
Maner, Patna | May 28, 2025 मनेर प्रखण्ड के शेरपुर स्थित गंगा नदी पर बन रहे दिघवारा-शेरपुर पुल निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जायजा लेने के लिए पहुँचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुल निर्माण कार्य को लेकर पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह समेत कई पदाधिकारी से विस्तृत रूप से चर्चाएं की। पुल निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह 11:31 के करीब पहुंचे। मौके पर कई थे।