मनेर: मनेर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए की बट सावित्री पूजा
Maner, Patna | May 26, 2025 मनेर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने पति के दीर्घायु की कामना के साथ बट सावित्री की पूजा की। इस दौरान सुहागिन महिलाओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए जुटी रही। सोमवार की सुबह 9:25 के करीब महिलाएं पूजा करती हुई दिखी। इस दौरान नगर के काजी मोहल्ला, सराय मोहल्ला, बस्ती रोड, ब्रजनन्दन नगर व लोदीपुर, ब्यापुर, शेरपुर सहित कई जगहों पर महिलाएं पूजा की।