मनेर: खासपुर गांव में पुराने विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल और चार जिंदा कारतूस बरामद
Maner, Patna | May 27, 2025 मनेर क्षेत्र के खासपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर राजकुमार राय व शिव राय के बीच हुए मारपीट के दौरान राजकुमार राय घायल हो गया। घायल राजकुमार राय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार राय के घर से चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके बाद राजकुमार राय को गिरफ्तार कर ली है। मामला मंगलवार की रात 9:05 के करीब की है।