मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में बाल विवाह का खुलासा, 14 वर्षीय नाबालिग की 42 वर्षीय व्यक्ति से जबरन शादी कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र से बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बेटी की जबरन शादी 42 वर्षीय व्यक्ति से करा दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभाकर कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि यह घटना करीब दो महीने पहले की है, लेकिन पूरा मामला मंगलवार को उजागर हुआ। आरोपी प्रभाकर कुमार म