Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

BIG OFFER : बस ₹119 में पाएं अपने बिज़नेस का FREE Promotion — सिर्फ Read News Membership पर #BusinessPromotion #ProductPromotion

8.7k views | Vidisha Nagar, Vidisha | Nov 16, 2025

MORE NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय आईटीआई विदिशा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
..
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (My Bharat) संस्था द्वारा शासकीय आईटीआई विदिशा में संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
   
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केएन शर्मा (भूतपूर्व प्राचार्य, डायट) रहे। पर्यावरण विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री नीतू दांगी (असिस्टेंट प्रोफेसर, शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय, विदिशा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत संस्था की उपनिदेशक सुश्री आकांक्षा मैडम एवं शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
   
अपने उद्बोधन में सुश्री नीतू दांगी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को कम करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि “3R” अर्थात् Reduce, Reuse and Recycle की अवधारणा को अपनाकर हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हमारे घरों से ही की जा सकती है।
   
मुख्य अतिथि श्री केएन शर्मा ने सभी उपस्थितजनों को कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।
   
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले पोस्टर तैयार किए गए। मेरा युवा भारत संस्था द्वारा उत्कृष्ट पोस्टरों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
   
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया।
  
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से प्रकृति संरक्षण हेतु निरंतर सकारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha #WorldEnvironmentDay

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय आईटीआई विदिशा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ .. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (My Bharat) संस्था द्वारा शासकीय आईटीआई विदिशा में संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केएन शर्मा (भूतपूर्व प्राचार्य, डायट) रहे। पर्यावरण विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री नीतू दांगी (असिस्टेंट प्रोफेसर, शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय, विदिशा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत संस्था की उपनिदेशक सुश्री आकांक्षा मैडम एवं शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में सुश्री नीतू दांगी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को कम करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि “3R” अर्थात् Reduce, Reuse and Recycle की अवधारणा को अपनाकर हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हमारे घरों से ही की जा सकती है। मुख्य अतिथि श्री केएन शर्मा ने सभी उपस्थितजनों को कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले पोस्टर तैयार किए गए। मेरा युवा भारत संस्था द्वारा उत्कृष्ट पोस्टरों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से प्रकृति संरक्षण हेतु निरंतर सकारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha #WorldEnvironmentDay

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत परिसर में पौधारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधारोपण, स्वच्छता की दिलाई शपथ
..
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत परिसर में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत कार्यालय के उद्यान में पौधारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पौधा माँ के नाम अभियान अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया द्वारा पौध रोपण किया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाये जाने के साथ ही परिसर में श्रमदान भी किया गया।
    
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि अधिक से अधिक पौधे लगायें और उनकी सुरक्षा करें, जल संरक्षण करेगें, अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखेगें एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेगें। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए प्रकृति की रक्षा करेने और आने वाले कल को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया।
   
उक्त कार्यक्रम में श्री राधेश्याम खंगार, जिला समन्वयक, एसबीएम, श्री सुरेश वर्मा, परियोजना अधिकारी, श्री आर. पी. राय परियोजना अधिकारी, श्रीमती कीर्ति चौहान, एमडीएम श्री प्रमोदसिंह ठाकुर, एपीओ, श्री अनिल शर्मा, श्री प्रदीप पण्डया, श्री सुबोध शेवड़े, श्री खूबचंद पाल, श्री नितिन सक्सेना, श्री गौरव सक्सेना, श्री सीताराम अहिरवार, श्री मुकेश अहिरवार, श्री राजकुमार कुशवाह, श्री अनिल रैकवार, श्री संदीप त्रिवेदी, श्री नेतराम रैकवार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।   

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत परिसर में पौधारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधारोपण, स्वच्छता की दिलाई शपथ .. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत परिसर में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत कार्यालय के उद्यान में पौधारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पौधा माँ के नाम अभियान अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया द्वारा पौध रोपण किया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाये जाने के साथ ही परिसर में श्रमदान भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि अधिक से अधिक पौधे लगायें और उनकी सुरक्षा करें, जल संरक्षण करेगें, अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखेगें एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेगें। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए प्रकृति की रक्षा करेने और आने वाले कल को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम में श्री राधेश्याम खंगार, जिला समन्वयक, एसबीएम, श्री सुरेश वर्मा, परियोजना अधिकारी, श्री आर. पी. राय परियोजना अधिकारी, श्रीमती कीर्ति चौहान, एमडीएम श्री प्रमोदसिंह ठाकुर, एपीओ, श्री अनिल शर्मा, श्री प्रदीप पण्डया, श्री सुबोध शेवड़े, श्री खूबचंद पाल, श्री नितिन सक्सेना, श्री गौरव सक्सेना, श्री सीताराम अहिरवार, श्री मुकेश अहिरवार, श्री राजकुमार कुशवाह, श्री अनिल रैकवार, श्री संदीप त्रिवेदी, श्री नेतराम रैकवार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से आईटीआई में प्रवेश लेने की अपील की।
..
रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी 30 जून तक कराएं पंजीयन।
..
आईटीआई सबसे कम फीस केवल 6090 में छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ता है।

#vidisha @jansamparkmp

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से आईटीआई में प्रवेश लेने की अपील की। .. रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी 30 जून तक कराएं पंजीयन। .. आईटीआई सबसे कम फीस केवल 6090 में छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ता है। #vidisha @jansamparkmp

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, खिलाड़ियों और आमजन ने दिया स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण का संदेश 
..
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस तीन जून के अवसर पर बुधवार को जिला खेल परिसर, स्टेडियम विदिशा से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुई इस रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
साइकिल रैली का शुभारंभ जिला खेल परिसर स्टेडियम से हुआ। रैली नीमताल, ओवरब्रिज, एसएटीआई, पीतलमील चौराहा, मंडी ओवरब्रिज, जयप्रकाश मंच माधवगंज, स्टेशन चौराहा तथा पुराना अस्पताल मार्ग से होते हुए पुनः जिला खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं जनजागरूकता से जुड़े नारों के साथ साइकिल चलाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा ईंधन की बचत का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य संवर्धन और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।

जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी जाटव, जिला क्रीड़ा अधिकारी (स्कूल शिक्षा विभाग) श्री प्रशांत रघुवंशी सहित खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र सरभैया, श्री अवधेश दुबे, श्री रविकांत नामदेव, श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, श्रीमती ज्योति ठाकुर, श्री ऋषभ विश्वकर्मा, श्री अजय चौहान, श्री योगेश धुर्वे, श्री संतोष शाक्य, श्री सोनू शाक्य, श्री धीरेन्द्र मिश्रा, श्री राकेश शर्मा सहित अनेक खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षकों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित इस रैली ने युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया। 

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, खिलाड़ियों और आमजन ने दिया स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण का संदेश .. खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस तीन जून के अवसर पर बुधवार को जिला खेल परिसर, स्टेडियम विदिशा से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुई इस रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। साइकिल रैली का शुभारंभ जिला खेल परिसर स्टेडियम से हुआ। रैली नीमताल, ओवरब्रिज, एसएटीआई, पीतलमील चौराहा, मंडी ओवरब्रिज, जयप्रकाश मंच माधवगंज, स्टेशन चौराहा तथा पुराना अस्पताल मार्ग से होते हुए पुनः जिला खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं जनजागरूकता से जुड़े नारों के साथ साइकिल चलाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा ईंधन की बचत का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य संवर्धन और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी जाटव, जिला क्रीड़ा अधिकारी (स्कूल शिक्षा विभाग) श्री प्रशांत रघुवंशी सहित खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र सरभैया, श्री अवधेश दुबे, श्री रविकांत नामदेव, श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, श्रीमती ज्योति ठाकुर, श्री ऋषभ विश्वकर्मा, श्री अजय चौहान, श्री योगेश धुर्वे, श्री संतोष शाक्य, श्री सोनू शाक्य, श्री धीरेन्द्र मिश्रा, श्री राकेश शर्मा सहित अनेक खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षकों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित इस रैली ने युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

विदिशा में तेजस कार्यशाला का आयोजन, युवाओं और उद्यमियों को स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी
..
जिले के युवाओं एवं उद्यमियों को सशक्त बनाने तथा स्टार्टअप इको सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार के स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी (DPIIT), एम.पी. स्टार्टअप सेंटर तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में सम्राट अशोक अभियांत्रिकी संस्थान (SATI) के कैलाश सत्यार्थी हॉल में TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन , विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री क्षितिज शर्मा, तथा अन्य अतिथियों की  उपस्थित में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
    
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं, नवाचारकर्ताओं, स्टार्टअप संस्थापकों तथा उद्यमियों को शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहन नीतियों एवं व्यवसायिक अवसरों की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को एम.पी. स्टार्टअप पॉलिसी, स्टार्टअप इंडिया रिकग्निशन, फंडिंग एवं निवेश के अवसर, मार्केट एक्सेस, निर्यात संवर्धन, GeM ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
    
कार्यक्रम में स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी, एमपीआईडीसी, एम.पी. स्टार्टअप सेंटर एवं एमएसएमई विभाग के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने उद्यमिता विकास, नवाचार, व्यवसाय विस्तार तथा सरकारी सहायता योजनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेषज्ञों ने युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया तथा स्टार्टअप पंजीयन, वित्तीय सहायता एवं विपणन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया।
    
कार्यशाला में एम.पी. स्टार्टअप सेंटर भोपाल के वरिष्ठ सलाहकार श्री शिवांशु पालिया, एमपीआईडीसी भोपाल के महाप्रबंधक श्री राहुल शर्मा, सेक्टर एक्सपर्ट श्री ईश पलटानी, डीपीआईआईटी के श्री रित्विक मल्होत्रा (वर्चुअल), ओडीओपी के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरपित सिंह (वर्चुअल), जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विदिशा के महाप्रबंधक श्री अशोक श्रीवास्तव, आरसेटी निदेशक श्री फटीक चंद्र मेहली, आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी श्री आलोक रावत, लीड बैंक मैनेजर श्री बी.एस. बघेल, स्टार्टअप नोडल अधिकारी एसएटीआई श्री दिव्य ऋषि सांई, इनक्यूबेशन हेड श्री ओमकार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
    
इसके अतिरिक्त जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की सहायक प्रबंधक श्रीमती जयंती कुमारी, सुश्री शिवानी सिंह एवं सुश्री रितु साहू सहित जिले के विभिन्न स्टार्टअप प्रतिनिधि, उद्यमी, विद्यार्थी एवं नवाचारकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सेडमेप के जिला समन्वयक श्री दिनेश गावड़े ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक सुश्री शिवानी सिंह द्वारा किया गया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने व्यवसायिक विचारों, स्टार्टअप पंजीयन, वित्तीय सहायता, विपणन एवं निर्यात संबंधी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम ने युवाओं में उद्यमिता के प्रति उत्साह बढ़ाने तथा जिले में नवाचार आधारित आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

विदिशा में तेजस कार्यशाला का आयोजन, युवाओं और उद्यमियों को स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. जिले के युवाओं एवं उद्यमियों को सशक्त बनाने तथा स्टार्टअप इको सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार के स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी (DPIIT), एम.पी. स्टार्टअप सेंटर तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में सम्राट अशोक अभियांत्रिकी संस्थान (SATI) के कैलाश सत्यार्थी हॉल में TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन , विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री क्षितिज शर्मा, तथा अन्य अतिथियों की उपस्थित में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं, नवाचारकर्ताओं, स्टार्टअप संस्थापकों तथा उद्यमियों को शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहन नीतियों एवं व्यवसायिक अवसरों की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को एम.पी. स्टार्टअप पॉलिसी, स्टार्टअप इंडिया रिकग्निशन, फंडिंग एवं निवेश के अवसर, मार्केट एक्सेस, निर्यात संवर्धन, GeM ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी, एमपीआईडीसी, एम.पी. स्टार्टअप सेंटर एवं एमएसएमई विभाग के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने उद्यमिता विकास, नवाचार, व्यवसाय विस्तार तथा सरकारी सहायता योजनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेषज्ञों ने युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया तथा स्टार्टअप पंजीयन, वित्तीय सहायता एवं विपणन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया। कार्यशाला में एम.पी. स्टार्टअप सेंटर भोपाल के वरिष्ठ सलाहकार श्री शिवांशु पालिया, एमपीआईडीसी भोपाल के महाप्रबंधक श्री राहुल शर्मा, सेक्टर एक्सपर्ट श्री ईश पलटानी, डीपीआईआईटी के श्री रित्विक मल्होत्रा (वर्चुअल), ओडीओपी के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरपित सिंह (वर्चुअल), जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विदिशा के महाप्रबंधक श्री अशोक श्रीवास्तव, आरसेटी निदेशक श्री फटीक चंद्र मेहली, आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी श्री आलोक रावत, लीड बैंक मैनेजर श्री बी.एस. बघेल, स्टार्टअप नोडल अधिकारी एसएटीआई श्री दिव्य ऋषि सांई, इनक्यूबेशन हेड श्री ओमकार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की सहायक प्रबंधक श्रीमती जयंती कुमारी, सुश्री शिवानी सिंह एवं सुश्री रितु साहू सहित जिले के विभिन्न स्टार्टअप प्रतिनिधि, उद्यमी, विद्यार्थी एवं नवाचारकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सेडमेप के जिला समन्वयक श्री दिनेश गावड़े ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक सुश्री शिवानी सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने व्यवसायिक विचारों, स्टार्टअप पंजीयन, वित्तीय सहायता, विपणन एवं निर्यात संबंधी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम ने युवाओं में उद्यमिता के प्रति उत्साह बढ़ाने तथा जिले में नवाचार आधारित आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

BIG OFFER : बस ₹119 में पाएं अपने बिज़नेस का FREE Promotion — सिर्फ Read News Membership पर #BusinessPromotion #ProductPromotion - Vidisha Nagar News