अशोक नगर: भौंरा काछी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से दो लोग हुए घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के भौंरा काछी गांव के पास बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार खेरा गांव निवासी राधे पुत्र नन्नू लाल आदिवासी उम्र 18 वर्ष एवं जगदीश पुत्र वीर सिंह आदिवासी उम्र 10 वर्ष सोमवार की रात 9:00 बजे अपने गांव से अशोकनगर आ रहे थे। इसी दौरान भौंरा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दोनों घायल हो गए।