कोरबा: नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, पहचान की कोशिश जारी
Korba, Korba | Mar 31, 2026 कोरबा के राताखार इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ मिला। जोड़ा पुल के नीचे शव देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने नहर में शव को तैरते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।