बहराइच: बहादुर चक इलाके में अज्ञात वाहन की ठोकर से मां-बेटा घायल, इलाज के दौरान बेटे की हुई मौत
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुर चक इलाके में अज्ञात वाहन की ठोकर से मां-बेटा घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहा इलाज के दौरान बेटा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।