पीथमपुर: पीथमपुर के पास नदी में जहरीला केमिकल बहाया, सैकड़ों मछलियां और जानवर मरे, प्रदूषण विभाग ने जांच के लिए सैंपल लिए
पीथमपुर के पास नदी में जहरीला केमिकल बहाने से सैकड़ों मछलियां और अन्य जानवर मर गए है। घटना सागौर सेक्टर 3 के नजदीक सुहागपुरा और अचाना गांवों के बीच स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के पास हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।