कानपुर: कोहना में गंगा में नहाने के दौरान भांजे को बचाने के चक्कर में मौसा भी डूब गए, दो की हुई मौत
कोहना में गंगा में नहाने के दौरान गुरुवार 7बजे सुबह भांजे वरुण को डूबने से बचाने के लिए मौसा विनोद भी गंगा में कूद गए।जब दोनों डूबने लगे तो विनोद का बेटा अनिकेत भी कूद गया।विनोद ने किसी तरह अपने बेटे अनिकेत को तो बचा लिया लेकिन वरुण के साथ खुद डूब गए।घटना में वरुण और विनोद की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया शवों को निकाला गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है