कानपुर: चमनगंज में तीन मंजिला जनरल स्टोर में आग लगने के मामले की जानकारी CFO दीपक शर्मा ने दी
सीएफओ दीपक शर्मा ने बुधवार गुरुवार रात 1:00 बबताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रंजीत स्टोर एक बड़ा जनरल स्टोर है, जहां से पूरे उत्तर प्रदेश में शैंपू, साबुन, तेल और अन्य घरेलू सामानों की आपूर्ति की जाती है।मकान मालिक रंजीत सिंह ने भावुक होते हुए फायर ब्रिगेड कर्मियों का धन्यवाद किया।