मीरगंज: बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य ने लाइनमैन पर लगाए गंभीर आरोप
मीरगंज उपखंड कार्यालय पर शुक्रवार को 12:00 बजे दौद आलमपुर के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकरधरना प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने लाइनमैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की धरने में जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए प्रदर्शन कार्यो ने बिजली समस्या को लेकर जल्दी समाधान की मांग की