सदर: चोलापुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 3 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने ग्राम धरमपुर स्थित ईंट भट्ठे पर दबिश देकर अमावास, राजकुमार और सुशील उरांव को पकड़ा। मौके से करीब 50 लीटर अवैध अपमिश्रित देशी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।