जैतपुर: इलाज के इंतजार में युवक ने तोड़ा दम, जैतपुर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
शहडोल के जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर इलाज और एम्बुलेंस सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगा है। टिकुरी निवासी टीकम सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन परिजनों के अनुसार डॉक्टर नहीं मिले और 108 एम्बुलेंस भी देर से पहुंची। शहडोल ले जाते समय युवक की मौत हो गई।वीडीओ गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आया है।