रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर की ग्राम पंचायत लिटाईपाली में अग्नि सिदार के खेतों में आजीविका डबरी का निर्माण किया गया है। आजीविका डबरी निर्माण होने से एक ओर जहां वर्षा जल का संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार हो रहा है वहीं कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता होने के साथ ही मत्स्य पालन और खेतों की मेढ़ो में अरहर की खेती और गेंदें के फूल के पौधे लगाए गए है, जिससे कृषि उत्पादन एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिल रहा है।
यह कार्य जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#WaterConservation #ViksitBharat_G_RAM_G #RuralDevelopment #chhattisgarh
7 views | Raigarh, Chhattisgarh | Sep 26, 2026