जोधपुर: *चित्तौड़गढ़: पारोली को पुरानी पंचायत रोलाहेड़ा में बहाल करने की मांग, मतदान बहिष्कार की चेतावनी*
चित्तौड़गढ़: ग्राम पारोली के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव को पुनः पुरानी पंचायत रोलाहेड़ा में बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत परिसीमन के समय दर्ज लिखित आपत्ति पर प्रशासन ने कोई निवारण नहीं किया और जबरन गांव को नई पंचायत में शामिल कर दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि नई पंचायत का रास्ता पारोली से बिल्कुल उल्टी दिशा में है। जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ जाने के लिए ग्रामीणों को पहले उल्टी दिशा में नई पंचायत जाना पड़ता है, फिर वहां से पूरा चक्कर काटकर वापस आना पड़ता है, जिससे गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मांग तुरंत नहीं मानी गई तो पूरा पारोली गांव आगामी सभी चुनावों और मतदान का पूर्ण रूप से सामूहिक बहिष्कार करेगा। पोलिंग बूथ पर सन्नाटा रहेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रश�