चान्दन: कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में जीपीडीपी 2026-27 को लेकर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।
Chanan, Banka | Jun 13, 2026 कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जीपीडीपी 2026-27 को लेकर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मौके पर कटोरिया,चांदन एवं बेलहर के विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि व प्रखंड एवं पंचायत कर्मी उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित सभी को जीपीडीपी 2026-27 को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।