बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के शहीद गेट के रहने वाले एक व्यक्ति को दो दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज
शहीद गेट के रहने वाले सूरज रोबोट ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके मामा के लड़के अनुराग व विवेक मेसी ने घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।