बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की जंक्शन रोड सिविल लाइंस होटल से बाइक चोरी मुकदमा दर्ज
मनोज देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका बेटा अंशुल सिंह कोतवाली थाना क्षेत्र के जंक्शन रोड सिविल लाइंस के पास एक होटल में काम करता है। होटल में काम करने गया था बाइक होटल के बाहर खड़ी करी थी। काम खत्म करने के बाद जब उसका बेटा होटल से निकला तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया