बरेली: नंदोषी के रहने वाले ऑटो चालक को दबंगों ने पीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
नंदोषी के रहने वाले राजेश ने पुलिस को तहरीर दी कि वह ऑटो चलाता है और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके फोन पर दबंग आलोक का कॉल आया और उसने पीड़ित को स्टेशन रोड सी.बी. गंज बुलाया। पीड़ित वहां पहुंचा तो वहां पर मौजूद दबंग आलोक, अनीश व दो-तीन अन्य अज्ञात दबंगों ने पीड़ित के ऊपर हमला कर दिया जिससे वह लहू लुहान हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीबीगंज थाना पुलिस से की है