बरेली: शेरगढ़ पुलिस ने चार शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
शेरगढ़ पुलिस ने होली पर शराब की तस्करी करने वालों का रविवार को भंडाफोड़ किया है। चार तस्करों के पास से 80 लीटर शराब बरामद कर जेल भेज दिया। आबकारी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शेरगढ़ के गांव मानपुर निवासी उमेश और करन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20-20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। वह टांडा तिराहा पर तस्करी कर रहे थे।