नौगावां सादात: नौगांवा सादात में AIMIM ने नया अध्यक्ष नियुक्त किया, विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया
अमरोहा में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठन को मजबूत करने की गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम गजरौला के ग्राम बसैली स्थित जिला अध्यक्ष एडवोकेट साजिद अली चौधरी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।