कहरा: लावारिस शव को बरामद कर सोनबरसा राज पुलिस पोस्टमार्टम के लिए लाई सदर अस्पताल, शिनाख्त के लिए शव को रखा सुरक्षित
Kahara, Saharsa | Mar 11, 2024 सोनबरसा राज थाना क्षेत्र स्थित तिलावे नदी के पास एक लावारिश शव बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। शिनाख्त होने पर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नहीं तो निर्धारित समय के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया जाएगा।