कहरा: अगवानपुर नहर में दो दिनों से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए जाम की सड़क
Kahara, Saharsa | Mar 11, 2024 अगवानपुर नहर में दो दिनों से लापता युवक का शव मिला है। परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी है। बताया जा रहा है कि वॉर्ड-7 निवासी मृतक नीतीश कुमार 8 तारीख की शाम को अपने दोस्त के साथ घर से निकला था, जिसके बाद से वह घर वापस नहीं आया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है।