कहरा: सदर थाना के गौतम नगर में BPSC टीचर बनते ही पत्नी हुई बेवफा, पति के साथ करवाई मारपीट
Kahara, Saharsa | Mar 11, 2024 बिहार के सहरसा जिले में बेवफा बनी पत्नी BPSC परीक्षा पासकर शिक्षिका बनी तो अपने ही पति का साथ छोड़ दिया। पति उत्पाद विभाग दरभंगा में होमगार्ड का जवान है। पत्नी के साथ छोड़ने के बाद पति अपनी पत्नी का फोटो फेसबुक पर लगाया तो पत्नी ने घर बुलवाकर जमकर करवाई मारपीट। जिस मारपीट में पति जख्मी हो गया इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती है।